बरेली। जनपद शाहजहांपुर में नियुक्त महिला पुलिस आरक्षी लता कुमारी ने कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीबाल क्लस्टर खेल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 में सेपक टाकरा महिला स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया।
उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए डीआईजी बरेली रेंज अजय साहनी ने आरक्षी लता कुमारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईजी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल के क्षेत्र में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आरक्षी लता कुमारी की उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।




