नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी का यमुना नदी में तैराकी करने और आचमन करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस पोस्ट पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को जवाब देते हुए लिखा, ‘मनोज जी, क्या आपको नहीं लगता कि यमुना जी के काफी बेहतर पानी में हम दोनों के बीच तैराकी की प्रतियोगिता हो सकती है?’ हालांकि, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए हैं। गुरुवार को मनोज तिवारी ने यमुना नदी में स्नान कर आचमन कर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा राहुल गांधी को चुनौती दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह रील नहीं, बल्कि दिल्ली की यमुना की हकीकत है। वीडियो में मनोज तिवारी लाल कपड़ों में यमुना के पानी में डुबकी लगाते और पानी पीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘केजरीवाल जी और राहुल गांधी जी, यह रील नहीं, हकीकत है। यह दिल्ली की ही यमुना जी हैं। आज मैंने यहां स्नान भी किया और आचमन भी किया। केजरीवाल जी, राहुल गांधी जी आप कब आ रहे हो डुबकी लगाने?’
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




