Nodia

भारतीय किसान संगठन की बैठक में

किसानों से उठाई कई समस्याओं की मांग

नोएडा। सेक्टर 52 स्थित भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर मेरठ मण्डल और सहारनपुर मण्डल के भारतीय किसान संगठन पद अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मेरठ मण्डल के सभी जिला अध्यक्ष एवं सहारनपुर मण्डल के जिला अध्यक्षों सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर राजपाल सिंह ने की। बैठक के दौरान किसानो से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान समय में किसान खाद बीज की समस्या से ग्रसित है। सरकारी आकड़ो में खाद बीज पर्याप्त है तो किसानों को दिक्कत क्यों आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। बिजली की समस्या मौजूदा समय पर बनी हुई है, किसान धान रोपाई कर रहा है। किसान को सही समय पर बिजली नहीं मिल रही है। जब सरकारी कर्मचारी पूरे दिन काम करके रात को आराम से सोता है तो प्रदेश का किसान रात भर बिजली के लिए क्यों जागे। उन्होंने बताया कि किसानो की समस्याओं को लेकर 22 जुलाई को मेरठ मण्डल आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर ज्ञापन से किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संगठन जल्द ही लखनऊ की तरफ कूच करेगा।

Related Articles

Back to top button