नई दिल्ली। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले ने अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और कब्जे के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न इलाकों से कुल 1,073 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं और 10 एफआईआर दर्ज की हैं। उत्तरी जिला पुलिस की टीमों ने लाहौरी गेट, बुराड़ी, कोतवाली, बाड़ा हिंदू राव और सब्जी मंडी पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले इलाकों में छापेमारी कर यह जब्ती की है। इन सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं और एक्सप्लोसिव्स एक्ट के तहत प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। उत्तरी जिले की उपायुक्त (डीसीपी) आईपीएस निहारिका भट्ट ने बताया कि भीड़भाड़ वाले बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में पटाखों का अवैध भंडारण और असुरक्षित रख-रखाव बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आग लगने और जन-धन के नुकसान का गंभीर जोखिम बना रहता है। पुलिस का उद्देश्य नियमों का सख्ती से पालन कराना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे पटाखों से संबंधित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या भंडारण से दूर रहें। साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे अपने आसपास, विशेषकर भीड़भाड़ वाले बाजारों या रिहाइशी मकानों में अवैध पटाखों के भंडारण या बिक्री की कोई गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




