bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय

चंदनगली में ग्रामीणों को गुलदार से बचाव की दी जानकारी

गुलदार से सतर्क रहने और बचाव के उपाय बताए

बिजनौर, संवाददाता। ग्राम पंचायत चंदनगली में वन विभाग की ओर से गुलदार जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को गुलदार की मौजूदगी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

बैठक में वन विभाग के रेंजर महेश गौतम, योगेंद्र कुमार, वन मित्र नीरज कुमार और रुकमेश कुमार के अलावा ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि गुलदार दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और भीड़ लगाकर उसे घेरने का प्रयास न करें। साथ ही बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों को गुलदार से बचाव से संबंधित पोस्टर भी वितरित किए गए। अभियान में करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल विभाग को जानकारी देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button