bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

जनगणना कार्यों में तेजी लाएं, समयसीमा का रखें ध्यान : डीएम अविनाश सिंह

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए तेजी और सुचारु ढंग से पूरा किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि जनगणना कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने और प्रगति की समीक्षा करते रहने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए और जिम्मेदारी के साथ कार्यों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनगणना संबंधी सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने और तय लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button