Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और आर्य समाज मकरेडा के संयुक्त तत्वावधान में सघन वेद प्रचार 18 को।
गाजियाबाद। जिला आर्य समाज सभा और आर्य समाज मकरेडा के संयुक्त तत्वावधान में सघन वेद प्रचार 18 तारीख को मकरेड़ा में होगा। यह जानकारी यह जानकारी मकरेड़ा के ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में हर रविवार को जिला आर्य सभा द्वारा सघन वेद प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में ग्राम मकरेड़ा आर्य समाज द्वारा 18 अक्टूबर को सघन वेद प्रचार कार्यक्रम होगा। उनके अनुसार इस अवसर पर मुख्य रूप से आईपीएस के लिए सलेक्ट ग्राम टीला निवासी कोमल मावी का स्वागत किया जाएगा।
आर्य ने यह भी बताया कि इस अवसर पर वैदिक विद्वान के रूप में आर्य कृष्णा मुनी और भजनोपदेशक के रूप में वेदपाल आर्य मौजूद रहेंगे।



