Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

कारगिल लड़ाई के सैनिक की जिला मुख्यालय पर तीन दिन से भूख हड़ताल जारी

गाजियाबाद। जिला और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था से परेशान होकर अपने को न्याय न मिलते हुए मानकर एक पूर्व सैनिक खजान सिंह जिला मुख्यालय पर विगत तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठा है।
जानकारी के अनुसार कारगिल आदि युद्ध में भूमिका निभाने वाले पूर्व सैनिक खजान सिंह के पुत्र आयुष सिंह की हत्या हो गई थी, इसको लेकर पूर्व सैनिक खजान सिंह विगत 9 माह से जिला ओर पुलिस प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री ओएसडी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या आदि से गुहार लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण थक हार कर छह अक्तूबर से जिलामुख्यालय के सामने अनिश्चित भूख हड़ताल पर बैठा है।
उन्होंने बताया कि किसी भी स्तर से न्याय न मिलने पर वे हताश और निराश होकर इस रास्ते को अपनाने को मजबूर हुए है, उन्होंने कहा कि जब तक सक्षम न्याय नहीं मिलता वे यहीं भूख हड़ताल पर रहेंगे।
श्री सिंह के अनुसार उनसे धरने पर मिलने थानाध्यक्ष और एसीपी कविनगर आए थै, लेकिन वह वह सीआईडी के स्थान पर राज्य जांच एजेंसी से जांच की बात कर रहे थे, जो उनको स्वीकार नहीं है।
पूर्व सैनिक को तीसरे दिन समर्थन देने के लिए आजाद समाज पार्टी कोर कमेटी सदस्य और राजस्थान प्रदेश प्रभारी सतपाल चौधरी अपने साथियों के साथ धरना स्थल पहुंचे पर सीबीआई से जांच कराने के मांग दौराही, उन्होंने बताया कि उनका समर्थन पूर्ण रूप से सैनिक के परिवार के साथ है।
इस अवसर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद तथा इंडियन वेस्टर्न ऑर्गेनाइज़ेशन से जुड़े सैनिक भी सैनिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button