Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

जिला प्रशासन और स्टाम्प विभाग की हठधर्मिता के खिलाफ सदर तहसील बार एसोसिएशन – अशोक वर्मा

गाजियाबाद,( कृष्ण त्यागी)। गाज़ियाबाद जिला प्रशासन और स्टाम्प विभाग की हठधर्मिता और आमजन की समस्या को अनदेखा करने को लेकर
जनपद की सदर तहसील बार एसोसिएशन ने मुखर रुख अपनाने का निर्णय लिया है। यह कहना है, सदर तहसील बार के अध्यक्ष अशोक वर्मा का।
उन्होंने बताया कि स्टाम्प विभाग , सदर तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय स्थित तीन सब रजिस्ट्रार और एआईजी स्टाम्प के ऑफिस को नूरनगर में ले जाने को आमादा है, जो किसीभी सूरत में सही नहीं है। इसका मुख्य कारण वहां मूलभूत सुविधा नहीं हैं तथा सुरक्षा के स्थान पर वहां जागल है,जबकि यहां इस कार्यालय के पास सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद है। श्री वर्मा ने बताया कि उनकी और बार सचिव आदि के बात इस बारे में सक्षम अधिकारी तथा जिलाधिकारी गाजियाबाद से हो चुकी है और उनको सभी कुछ बताया जा चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस ओर ध्यान दिया गया तो वे अपने सभी साथियों के साथ पुरजोर विरोध, धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्टाम्प विभाग और जिला प्रशासन की होगी।
बार अध्यक्ष की बात में दम तो है लेकिन स्टाम्प विभाग क्या कार्रवाई करता यह अभी भविष्य का गर्भ में है।

Related Articles

Back to top button