bareilly

सपा नेता सैफ वली खान ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत

संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बरेली आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता सैफ वली खान ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी, मयंक शुक्ला, सैफ वली खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि बरेली में समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। स्वागत समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button