भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया अभिनंदन
लखीमपुर-खीरी (आप अभी तक )। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का जनपद में पहुंचने पर गिरिजापुरी प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस स्वागत में विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक शशांक वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी-योगी के नेतृत्व में गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और छात्रों के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिसका लाभ बिना भ्रष्टाचार के सभी को मिल रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को पार्टी की प्राथमिकता बताया।
बाद में काफिला पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के गांव जिन्नापुरम पहुंचा, जहां विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विनोद शंकर अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष गोला रिंकू शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। अंत में चौराहे पर भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के बनाए संविधान पर चलकर देश को आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन सरयू प्रकाश पांडे ने किया।

