uttar pradeshमुरादनगर
उपनिरीक्षक पद पर चयनित 20 आरक्षियों को एसपी ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने जनपद में तैनात उन 20 आरक्षियों को सम्मानित किया, जिनका उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में अंतिम रूप से चयन हुआ है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान समारोह के दौरान चयनित आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी इस उपलब्धि को जनपद पुलिस के लिए गौरवपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।




