uttar pradeshफर्रुखाबाद

अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु

प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

फर्रुखाबादI आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद  जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को जिला आबकारी अधिकारी जी पी गुप्ता द्वारा देशी शराब व मॉडलशॉप अमेठी कोहना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ एवम् मोहम्दाबाद पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर संदिग्ध ग्राम तकीपुर में दबिश कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 12 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 60 किलो ग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। एवम् जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में मोहम्दाबाद,
ताजपुर, तथा देशी मदिरा दुकानों मोहम्दाबाद, ताजपुर, पिपरगांव,स्थित दुकानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button