bareillyEducationuttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

51 पूर्व प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की स्क्रीनिंग

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ सक्षम गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. उजमा कमर

बरेली। शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एडुविजन इंडिया की ओर से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें लगभग 51 पूर्व प्राथमिक शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता, कार्यक्षमता और शैक्षिक क्षेत्र में उनके अनुभव को परखा गया।
शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ. उजमा कमर ने बताया कि अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ पैनलिस्टों के साथ गहन स्क्रीनिंग और बातचीत की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। स्क्रीनिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों की क्षमताओं को समझने के साथ ही उन्हें उपयुक्त रोजगार अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ सक्षम गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे चयन एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों को बेहतर मानव संसाधन उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर देने में भी सहायक हैं।
एकडमिक डायरेकटर डॉ. उजमा कमर ने कहा कि एडुविजन इंडिया की ओर से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर अवसर मिल सकें।

Related Articles

Back to top button