मोबाइल से घर बैठे OTS 2026 के लिए कर सकेंगे आवेदन
बरेली। नगर निगम से संबंधित बकाया कर एवं भुगतान के समाधान के लिए लागू OTS 2026 योजना का लाभ लेना अब और आसान हो गया है। नगर निगम ने आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब आवेदक मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले मोबाइल में Google Chrome खोलकर upulbots.in या nagarnigambareilly.com वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर Apply Online विकल्प पर क्लिक करने के बाद निकाय के प्रकार में Nagar Nigam का चयन करना होगा। इसके बाद निकायों की सूची में Bareilly Nagar Nigam चुनना होगा।
आवेदक को अपना 10 अंकों का वैध मोबाइल नंबर दर्ज कर Send OTP पर क्लिक करना होगा। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन पूरा करने के बाद अपनी Property ID डालकर Search करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर संबंधित संपत्ति के बिल का विवरण दिखाई देगा। इसमें बकाया राशि, ब्याज, वर्तमान मांग और कुल देय राशि समेत उपलब्ध जानकारी की जांच कर Proceed पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद घोषणा वाले बॉक्स पर टिक कर Submit बटन दबाने पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन करने के बाद योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर भुगतान करना होगा। नगर निगम ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करते समय Property ID, मोबाइल नंबर और बिल से संबंधित सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें। साथ ही भुगतान की निर्धारित अंतिम तिथि का भी ध्यान रखें।
ऑनलाइन पोर्टल: upulbots.in
नगर निगम वेबसाइट: nagarnigambareilly.com




