Hathrasuttar pradeshराष्ट्रीय
91 वर्ष की उम्र में वेदराम का निधन, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि
हाथरस। गाजियाबाद के प्रमुख व्यापारी एवं समाजसेवी नितिन बिसारिया के ससुर तथा रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त वेदराम का 91 वर्ष की उम्र में 20 अक्टूबर 2026 को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर रविवार 25 अक्टूबर को हाथरस में अग्रवाल सेवा सदन में शोकसभा एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामवासियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान नितिन बिसारिया की पत्नी कुंज प्रभा, पुत्री शैलजा और पुत्र मानव बिसारिया सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अशोक कुमार, धर्मवीर, ज्ञान प्रभा, डॉ. सुमन प्रभा और समाजसेवी प्रवीन कुमार ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।




