bijnoruttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

आजाद समाज पार्टी ने मनाया महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस

किरतपुर। आजाद समाज पार्टी की ओर से सोमवार को किरतपुर में महर्षि वाल्मीकि का प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम सोमवार सुबह 11 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव साहिल मेहरा के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव साहिल मेहरा, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य भीम सेन हल्दिया, जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, रोहित सागर, दीपक कुमार, रीपा देवी, सरफराज मलिक, बाबू जगराम, सलीम राशिद, अशरफ जमील, नवीन भारती, राजन वाल्मीकि, राजीव प्रसाद, मुनाज्जिर हुसैन, फहाद खान, जितेंद्र राणा, अशोक कुमार और सोनू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button