bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जनसभा अब होटल कंट्री यार्ड में होगी

बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बरेली दौरे के कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एक नवंबर को होने वाली जनसभा अब हार्टमन कॉलेज के बजाय सीबीगंज स्थित होटल कंट्री यार्ड में आयोजित की जाएगी। भाजपा ने जनसभा की तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 20 हजार लोगों के जुटने की क्षमता बताई गई है।
भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ नए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी इंतजामों पर चर्चा की गई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचकर बैठक करेंगे। इसके बाद पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह होटल कंट्री यार्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button