lakimpur khiriuttar pradeshप्रशासनलखनऊ
पलिया में समाधान दिवस: 42 में से 5 शिकायतों का निस्तारण, 37 लंबित
लखीमपुर-खीरी। पलिया तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 5 का ही निस्तारण हो सका, जबकि 37 शिकायतें लंबित रहीं। सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस मौके पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




