lakimpur khiriuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस भवन में शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन और फातिमा शेख को किया नमन

लखीमपुर खीरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी की अध्यक्षता में महान शिक्षाविद व पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मुस्लिम समाज की प्रथम महिला शिक्षिका फातिमा शेख के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए रवि तिवारी ने कहा कि 1962 में राष्ट्रपति बनने पर उनके शिष्यों ने जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी तो उन्होंने कहा था कि मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। यह दिन राष्ट्र निर्माण में गुरुओं की भूमिका को रेखांकित करता है।उन्होंने फातिमा शेख को याद करते हुए कहा कि उन्हें भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका माना जाता है, जिन्होंने ज्योतिराव व सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं व हाशिए के समुदायों को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम में जिला कंट्रोल रूम प्रभारी इकबाल अहमद, कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी, सरोजिनी अवस्थी, राजेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहीम, जावेद अली, सत्ती सरन गौतम, अब्दुल कवी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button