EducationGhaziabadMuradnagaruttar pradeshकैम्पसमुरादनगरराष्ट्रीय

आई0 टी0 एस मोहननगर के बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के लिए रंगारंग

कार्यक्रम " मोरक्को- ए टैलेंट उत्सव-2026’ " का भव्य आयोजन

गाजियाबाद I आई0 टी0 एस मोहननगर संस्थान के यू0 जी0 कैंपस में बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए मोरक्को-ए-टैलेंट उत्सव 2026 का आयोजन किया गया I इस समारोह का आयोजन संस्थान के चाणक्य प्रेक्षागृह में किया गया I इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो आदि को रखा गया था I कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव आगंतुक विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करना था I
इस अवसर पर आई०टी०एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में सभी नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी देश के विकास मे अमूल्य योगदान दे सकते हैं और वो तभी संभव होगा जब आप अपने ऊपर भरोसा रख कर निरंतर प्रयास के द्वारा अपनी क्षमताओं को बढ़ाते रहें। इसी के साथ सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
आई.टी.एस. यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानकर नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए तथा असफलताओं से सीख लेते हुए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने और संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
बीबीए (BBA) वर्ग में मिस्टर चार्मिंग पर्सनैलिटी का खिताब वंश शर्मा और मिस चार्मिंग पर्सनैलिटी का खिताब अन्वेषा ने प्राप्त किया। मिस्टर शो स्टॉपर आर्यवीर तथा मिस शो स्टॉपर डिंपल चौहान चुनी गईं। मिस्टर स्टाइलिश का खिताब यतिन और मिस स्टाइलिश का खिताब राशि को मिला। इसी प्रकार, मिस्टर क्राउड फेवरेट अर्जुन और मिस क्राउड फेवरेट खुशी बावरिया रहीं। वहीं, मिस्टर टैलेंटेड का खिताब सावन सिंह तथा मिस टैलेंटेड का खिताब शाइना ने अपने नाम किया।
बीसीए (BCA) वर्ग में मिस्टर चार्मिंग पर्सनैलिटी का खिताब कुनाल और मिस चार्मिंग पर्सनैलिटी का खिताब सौम्या ने प्राप्त किया। मिस्टर शो स्टॉपर यश भारद्वाज तथा मिस शो स्टॉपर कृतिका चुनी गईं। मिस्टर स्टाइलिश का खिताब नाजिम और मिस स्टाइलिश का खिताब ख्याति परवीन को मिला। इसी प्रकार, मिस्टर क्राउड फेवरेट निकुंज राठौर और मिस क्राउड फेवरेट गार्गी शर्मा रहीं। वहीं, मिस्टर टैलेंटेड का खिताब गौतम तथा मिस टैलेंटेड का खिताब अंशिका तोमर ने अपने नाम किया।
बीबीए पाठ्यक्रम से बॉयज केटेगरी में मोहम्मद जियान को बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे एवं श्रेया शर्मा को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे चुना गया I और बीसीए पाठ्यक्रम से बॉयज केटेगरी में केतन को बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे एवं शिवांगी को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट ऑउटफिट ऑफ़ द डे चुना गया I
बीबीए एवं बीसीए (2026-2029 बैच) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘मोरक्को- ए टैलेंट उत्सव-2026’ में मॉडल यशस्विनी चतुर्वेदी एवं कोरियोग्राफर/डांसर श्री सोनू सागर निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मंचीय प्रस्तुति एवं रचनात्मकता का मूल्यांकन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी कला एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति तथा पद्धति से अवगत कराने हेतु आई0 टी0 एस0 इस स्वागत समारोह का आयोजन करता रहा है इस अवसर पर बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष के लगभग 800 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया I कार्यक्रम के समापन पर आई. टी. एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा , आई. टी. एस यू. जी. कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा, यू. जी. कैंपस की डीन एकेडेमिक्स डॉ विदुषी सिंह, कैंपस के सभी अध्यापकगण, प्रतिभागी एवं छात्र मौजूद रहे I

Related Articles

Back to top button