Crimelakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।बीते 6 सितंबर को चौकी संकटा देवी क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह बल्देवनगर से बाइक चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 712/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।पुलिस ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 9 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर भंसड़िया क्रॉसिंग के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button