Crimelakimpur khirisitapuruttar pradeshराष्ट्रीय
सीतापुर: अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सिधौली पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आज 10 सितंबर को थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगल यादव पुत्र स्व. सुरेश निवासी ग्राम सहौली थाना संदना को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में मोहल्ला गांधी नगर थाना सिधौली में रह रहा था।
उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। थाना सिधौली पर मुकदमा संख्या 337/2026 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।




