lakimpur khiriuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव एवं जनपद प्रभारी अब्दुल हन्नान की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने की।बैठक में संगठन की मजबूती, जन मुद्दों पर संघर्ष और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि अब्दुल हन्नान ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को उठाएं।
हन्नान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से युवा, किसान, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग त्रस्त है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। राहुल गांधी लगातार किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज बनकर सरकार को घेर रहे हैं।बैठक को प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खान सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने दी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, कैप्टन मोनिस अली नकवी, दीपक बाजपेई, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवाज खान, सिद्धार्थ त्रिवेदी, चंद्रप्रभा अवस्थी, नेहा चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button