बिखरे हुए समाज को एक माला मैं पिरोने की अलख जगा रही सोनार समन्वय समिति
मुजफ्फरनगर : श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वाधान में मुज़फ्फरनगर के नदी रोड स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के गाँव गाँव शहर शहर मे छोटी छोटी इंकाइयों का गठन करके समस्त सोनार समाज को संगठित किये जाने पर विचार किया गया l साथ ही 2027 के आगामी चुनाव में सोनार समाज ने समाज की एकजुट ताकत दिखने का लिया संकल्प
*आज मुजफ्फरनगर के श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के तत्वावधान मे समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व मै श्री मैढ़ क्षत्रीय सोनार समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन रोहिताश वर्मा के आवास पर किया गया जिसमे सोनार समाज के सैंकड़ो लोगो ने अपनी उपथिति दर्ज कराते हुये अपने अपने विचार रखे l बैठक क़ी अध्यक्षता रोहिताश वर्मा ने क़ी तो वंही बैठक का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा किया गया l बैठक मे उपस्थित मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फॉर्म मुज़फ्फरनगर के जज मनीष वर्मा व बैठक के अध्यक्ष रोहिताश वर्मा के गले में पटका पहनाकर और महाराजा अजमीढ़ जी महाराज का चित्र भेट कर समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा सम्मान किया गया l समिति के अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर के सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बैठक मै उपस्थित सोनार समाज को सम्बोधित करते हुये कहा क़ी समन्वय समिति का मुख्य उदेश्य बिखरे हुये समाज मै जागरूकता क़ी अलख जगा कर उन्हें एक मंच पर संगठित करना हैँ जिसके लिए समिति गली गली मोहल्लो मे समाज क़ी बैठके निरंतर कर रही हैँ जिसका सकारात्मक परिणाम भी निरंतर मिल रहा हैँ समाज भी जागरूक होकर अपनी ताकत समझ रहा हैँ l पवन वर्मा ने यह भी बताया क़ी बैठकों के माध्यम से समाज एक दूसरे से परिचित भी हो रहा हैँ और समाज क़ी छोटी बड़ी समस्याओ का भी निस्तारण समिति द्वारा किया जा रहा हैँ इतना हीं नहीं समन्वय समिति जनपद के गाँव और कस्बो मे भी सोनार समाज क़ी छोटी छोटी इंकाइयों का गठन करके संगठित समाज को एक मंच पर लाने का कार्य भी प्रगतिशील हैँ l सर्राफा व्यवसाई और सोने चांदी का कार्य करने वाले कारोबारीयों के साथ आए दिन सर्राफा व्यवसाय मे आने वाली समस्याओं को लेकर भी गहनता से विचार किया गया l
श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के सचिव सुनील वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों द्वारा सोनार समाज को हमेशा दरकिनार किया गया है जबकि प्रदेश में सोनार समाज का बड़ी संख्या में वोट बैंक माना जाता है , प्रदेश की सरकार में भी सोनार समाज का कोई भी मजबूत जन प्रतिनिधि किसी पद पर आसीन नहीं है , सोनार समाज को राजनैतिक पार्टियों ने हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है लेकिन आगामी 2027 चुनाव मे सोनार समाज इस्तेमाल नहीं होगा क्योकि अब सोनार समाज एकजुट और जागरूक हो गया है और अपनी एकजुटता की ताकत आगामी चुनाव में बहुत बड़ा बदलाव करने का काम करेगी l बैठक में उपस्थित समाज के सैंकड़ो लोगो का बैठक के अध्यक्ष रोहिताश वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया साथ ही उपस्थित सोनार समाज के लोगो ने सोनार समाज के अग्रज अजमीढ़ जी महाराज के जयघोष के साथ एकजुट होने का संकल्प लिया बैठक के समापन के बाद सभी ने जलपान ग्रहण किया*
बैठक मे मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा, समिति के महामंत्री सुनील वर्मा समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा सुनील वर्मा बरवाला विजय वर्मा हिमांशु वर्मा शिवकुमार वर्मा प्रॉपर्टी डीलर शिवम वर्मा रूपचंद वर्मा विकास वर्मा रामकुमार वर्मा नेहा साउंड सर्विस ऋतुराज वर्मा रविंद्र वर्मा बिरालसी दिनेश वर्मा संदीप वर्मा प्रदीप वर्मा श्यामलाल वर्मा राजेश वर्मा पूर्व सभासद कुलदीप वर्मा महेश वर्मा राकेश वर्मा सुशील वर्मा शामली नरेश कुमार वर्मा दीपक वर्मा मोहित वर्मा राजकुमार वर्मा सचिन वर्मा सुशील वर्मा दी वाले मास्टर तृश कुमार वर्मा अमित वर्मा रोहताश वर्मा नरेंद्र वर्मा एडवोकेट के अलावा अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे l




