GhaziabadMuradnagaruttar pradeshमुरादनगरराष्ट्रीय

मुरादनगर में व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

मुरादनगर व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी और मुरादनगर कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का मनोनयन

मुरादनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार मुरादनगर स्थित कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई व्यापारियों को जिला कार्यकारिणी और मुरादनगर कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एक मजबूत एवं संगठित मंच प्रदान करना है, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने, सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रीतम लाल ने कहा कि आज के समय में व्यापारियों की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। छोटे, मध्यम एवं बड़े सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का सामूहिक समाधान कराना व्यापार मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करने का कार्य भी करता है।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार राधे किशन अरोड़ा की सलाह से श्री लोकेश वत्स को जिला संयुक्त महामंत्री, श्री मनोज त्यागी, श्री सतीश चौधरी एवं श्री अक्षय सिंघल को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मुरादनगर कार्यकारिणी में कुंवर शहजाद अध्यक्ष मुरादनगर द्वारा जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल जी की संस्तुति पर हेमंत त्यागी उमंग स्वीट्स वालो को युवा नगर अध्यक्ष मुरादनगर , बादल कांति छोले भठूरे रेस्टोरेंट वालो को रेलवे रोड अध्यक्ष, गुरुदत्त शर्मा युवा सदस्य, मोनू चावला सदस्य, अंकित गोयल उपाध्यक्ष बनाया गया
जिलाध्यक्ष प्रीतम लाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री जुगल किशोर , राधे किशन अरोड़ा, त्रिवेंद्र गुप्ता, दमयंती सिंह, नितिन शर्मा, सुमित गर्ग, सतीश गोयल, अम्बरीश अलंकार, ललित गोयल ,संजय सिंघल, सतीश जिंदल, छोटे चौधरी , जय भगवान सिंघल, नवीन सक्सेना, श्री भगवान गर्ग लोहे वाले, दीपक गोयल लोहे वाले , रमन तायल , उमेश अरोड़ा, रमेश प्रधान, सौरभ मित्तल सहित मुरादनगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित व्यापारियों ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार का स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button