Educationlakimpur khirisitapuruttar pradeshकैम्पसप्रशासनराष्ट्रीय

मिशन शक्ति: कैथेड मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने कैथेड मिशन स्कूल सीतापुर में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने और बहला-फुसलाकर होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग, साइबर ठगी, फर्जी अकाउंट, ऑनलाइन उत्पीड़न, अनजान लिंक और ओटीपी साझा न करने को लेकर सतर्क रहने की जानकारी दी। बताया गया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या आपात स्थिति में बिना डरे पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रमुख हेल्पलाइन नंबर –
112 – आपातकालीन सेवा
1090 – वूमेन पावर लाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन

पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि यूपी पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button