bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय
ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान?
जांच में जुटी वन विभाग की टीम
बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने सभी को रेस्क्यू कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।
जानवरों के लिए काम करने वाली एक स्थानीय संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव तस्करी की संभावना की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार रेस्क्यू किए गए पांचों जानवरों को जांच के लिए भेजा गया है और उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रखा जाएगा।
गौरतलब है कि ओरंगुटान प्राकृतिक रूप से केवल दक्षिण-पूर्व एशिया के बोर्नियो और सुमात्रा द्वीपों पर ही पाए जाते हैं। भारत में इनका न पाया जाना इनके ओडिशा पहुंचने पर कई सवाल खड़े करता है।




