जेपीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का
बी.एल.एड. परिणाम शत-प्रतिशत, फाइजा नाज ने किया टॉप
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणाम में जेपीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के बी.एल.एड. चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को संस्थान में सम्मानित किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष योगेश पटेल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
एम.डी. आर्किटेक्ट वैभव पटेल ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता और विद्यार्थियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज काण्डपाल ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से संस्थान ने अपनी 20 वर्षों की शैक्षणिक परंपरा को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि बी.एल.एड. चतुर्थ वर्ष के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रवि शंकर, चीफ प्रॉक्टर अंकुर टंडन, अकादमिक सलाहकार अमरीश कुमार सहित विभाग के सभी प्रवक्ताओं ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बी.एल.एड. चतुर्थ वर्ष के टॉपर्स:
प्रथम: फाइजा नाज – 80.7%
द्वितीय: आयुषी – 80%
तृतीय: भावना – 79.3%
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि शीघ्र ही आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।




