श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में
दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान का रजत जयंती समारोह आयोजित
गाजियाबाद। वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति, राष्ट्रधर्म एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को समर्पित व पूरे विश्व में देश के मान-सम्मान के प्रतीक दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में होने वाला यह समारोह पूरे विश्व में गाजियाबाद का गौरव बढ़ाया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल, बालोतरा के अध्यक्ष रावल किशन सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रोण् विरूपाक्ष वि जड्डीपाल सचिव, महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन रहे। प्रात: 8 बजे से 3 बजे तक चारों वेदों व सभी शाखाओं का परायण और सायं 4 बजे से 6 बजे तक अतिथियों एवं वैदिक विद्वानों का आर्शीवचन,ं सम्मान व स्मारिका वेद विभा का विमोचन किया गया। बता दें कि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अपने गुरु जनों के आशीर्वाद से वर्ष 2001 के मई माह में दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान की स्थापना की थी महाराजश्री व पवन कुमार मित्तल के प्रयासों से मंदिर प्रांगण में स्थित अति प्राचीन यज्ञशाला के चारों ओर लगभग 10 से 15 बीघा स्थान वेद विद्यालय के लिए चयनित किया गया। आज यह विद्यालय महाराजश्री के संरक्षण, मार्गदर्शन व पावन सानिध्य में देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वर्ष 2019 में विद्यालय को आधुनिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मान्यता मिली और नया पाठ्यक्रम भी शुरू हुआ। वेदपाठी बालकों को पारंपरिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देने के लिए महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया और दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान को इस बोर्ड के प्रथम वर्ष में ही मान्यता प्राप्त मिल गई। आज महाराजश्री के कुशल मार्गदर्शन व संरक्षण में विद्यालय में विद्यार्थियों का चहुंमुखी बौद्धिक विकास करने वाला पाठयक्रम लागू है।




