Ghaziabaduttar pradesh

शहर के धरोहरों को सवारने में जुटा निगम

गाजियाबाद। गाजियाबाद के ऐतिहासिक गेट जो की अंग्रेजों और मुगलो के समय के हैं उनको संवारने के लिए भी निगम की टीम योजना बना रही है। इस क्रम में ऐतिहासिक गेट जवाहर गेट, दिल्ली गेट, सुभाष द्वारा (डासना गेट), सराए गेट, सिहानी गेट का सर्वे किया गया है, गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग शहर के चार प्रमुख गेटों का सौंदर्यकरण करने जा रहा है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि प्रमुख 6 स्थानों पर स्कल्पचर के माध्यम से सौंदर्यकरण कराया जा रहा है आनंद विहार पॉइंट, इंदिरापुरम, मोहन नगर हिंडन चौक, रोटरी गोल चक्कर, तिगड़ी गोल चक्कर,राज नगर सेक्टर 10 तथा अन्य स्थान पर सौंदर्यकरण का कार्य जारी है। विशेष रूप से पुराने तालाबों, पुरानी इमारत, पुराने गेट को चयन करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम निर्माण विभाग की टीम शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ शहर को सुंदर स्वरूप देने का भी कार्य कर रही है। आगामी 6 महीने के भीतर शहर के प्राचीन द्वारों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा प्राचीन तालाबों, मार्गो, दरवाजो और इमारत को इस रूप में व्यवस्थित करने का कार्य भी निगम करेगा।

Related Articles

Back to top button