Ghaziabaduttar pradesh

राम चमेली चड्डा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में निःशुल्क वृक्ष वितरण अभियान

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रोटरैक्ट क्लब एवं रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद नॉर्थ के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों और नागरिकों को वितरित किए गए पौधे

गाज़ियाबाद (आप अभीतक)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में राम चमेली चड्डा विश्वास गर्ल्स कॉलेज, गाज़ियाबाद में रोटरैक्ट क्लब ऑफ राम चमेली चड्डा विश्वास गर्ल्स कॉलेज द्वारा रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद नॉर्थ के सहयोग से निःशुल्क वृक्ष वितरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू चावला एवं समन्वयक श्रीमती गीतांजलि खुराना की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव जैन तथा सचिव रोटेरियन शिशिर अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं रोटेरियनों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का निःशुल्क वितरण किया। विद्यार्थियों, महाविद्यालय कर्मचारियों तथा आसपास के नागरिकों को पौधे प्रदान कर उन्हें हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण के निर्माण और प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जन-जागरूकता अभियान समाज में हरित संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button