Ghaziabaduttar pradesh
हाउस अरेस्ट होने पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने सरकार को घेरा
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन के मौके पर उन्हें कार्यक्रम स्थल पर ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सतीश शर्मा को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ समस्याओं को लेकर के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसे लेकर सतीश शर्मा ने सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। अक्सर हम जैसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है।




