गाजियाबाद। थाना कौशांबी क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 साल की किशोरी की चौथी मंदिर से गिरकर मृत्यु हो गई। घटना के बाद किशोरी को जीटीबी अस्पताल में जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की मां ने 30 वर्षीय एक मुस्लिम युवक पर उसकी पुत्री को चौथी मंदिर पर धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोप पड़ोस में रहने वाले 30 साल के मुस्लिम युवक शहनवाज पर लगा है। मृतका की मां ने बताया कि वो दस साल से किराये के मकान में रहती है। पति मजदूरी का काम करते थे और साढ़े तीन महीने पहले ही उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद मां-बेटी घरों में काम करके अपना जीवन चला रही थी। छोटी बेटी और बेटा घर पर रहकर पढ़ाई करते हैं। आरोप है कि वारदात वाली रात करीब 10 बजे बेटी खुशी दूध लेने निकली थी, तभी आरोपी शहनवाज उसे जबरन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ले गया और वहां से उसे धक्का देकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने परिवार को खुशी के बुरी तरह घायल हालत में पड़े होने की सूचना दी जिसके बाद वो उसे आनन-फ़ानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गई। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि शहनवाज कई हफ्तों से खुशी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। एसीपी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मामले में एफआईआर में हत्या की धारा भी जोड़ी गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




