Ghaziabaduttar pradesh

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे

अफजल अहमद सैफी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

गाजियाबाद। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के दौरे पर रहे। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे आजाद समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश और कमेटी सदस्य अफजल अहमद सैफी थाना मुरादनगर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उसके बाद उन्होंने अपने आवास पर ही एसआई को मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्री सैफी ने लोनी में जैद हत्याकांड, चिराग त्यागी हत्याकांड, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत मुद्दों पर संज्ञान लेने की मुख्यमंत्री से अपील की है। आसपा नेता ने कहां की लोनी में जैद की निर्मम हत्या में पुलिस ने एनकाउंटर क्यों नहीं किया, उन्होंने कहा इस मामले को फास्ट कोर्ट में चला कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके अलावा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या करने वालों को भी फांसी दी जाए। अफजल अहमद सैफी ने मांग की है कि दलित और मुसलमानों के साथ आए दिन घट रही आपराधिक और भेदभावपूर्ण घटनाओं पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाए। इसके अलावा निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस पर अंकुश, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम जैसी मांगे भी अफजल अहमद सैफी ने ज्ञापन में रखीं।

Related Articles

Back to top button