Ghaziabaduttar pradesh

बसपा के बढ़ते जनाधार से मुस्लिम समाज का भरोसा मजबूत

जिलाध्यक्ष मनोज जाटव ने पहनाया पार्टी का पटका

सपा-असपा छोड़ एक दर्जन लोगों ने थामा बसपा का दामन, 2027 के मिशन को लेकर संगठन ने भरी नई हुंकार

 

गाजियाबाद (आप अभीतक)। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह ने यह संदेश दिया कि बसपा का जनाधार लगातार व्यापक होता जा रहा है। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लगभग एक दर्जन लोगों ने समाजवादी पार्टी और आज़ाद समाज पार्टी का साथ छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और संगठन में नई जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बसपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती की नीतियों और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों का भरोसा लगातार पार्टी पर बढ़ रहा है। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी कहा कि बसपा शासनकाल में सभी वर्गों को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिला, इसलिए उन्होंने पुनः बसपा की विचारधारा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।
पूर्व मंत्री दयाराम सेन ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय और बहुजन विचारधारा की पुनर्स्थापना का चुनाव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक वर्ग तक बसपा की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने कहा कि बसपा ही वह राजनीतिक शक्ति है जो बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में बसपा की ओर देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की विचारधारा को फिर से स्थापित करना है। इस अवसर पर असलम मंसूरी, अजीम भाई, रिजवान कुरैशी, एजाज, अनस चौधरी, आरिफ मलिक, सुहैल कुरैशी, सुभाष कुमार, लेखराज बौद्ध, मनोज तिलकधारी, पंकज शर्मा, प्रदीप कुमार, विनोद कर्दम, प्रमोद सागर, मुनब्बर चौधरी, लख्मीचंद, चतर सिंह भैया, हरिदत्त पहलवान, नवीन गौतम, अजय काके, ओमकार पहलवान, एडवोकेट राजबहादुर, फिरोज खान, रविदास गौतम, आनंद सिंह, चंद्रेश, कुमारी अंजली, आकाश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में नए सदस्यों के स्वागत के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Back to top button