Ghaziabaduttar pradesh
जंतर-मंतर पर पहुंचकर चंद्रशेखर ने की सोनम वांगचुक से मुलाकात
नई दिल्ली। पेपर लीक में मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मांग को लेकर पर शिक्षाविद् व वैज्ञानिक सोनम वांगचुक दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर लगातार कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग धरनस्थल पर पहुंचकर सोनम को समर्थन दे रहे हैं। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के संस्थापक व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी जंतर-मंतर पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में चंद्रशेखर ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं है। यह लड़ाई देश के कराड़ों युवाओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जो लड़ रहा है लोग उसे भी देख रहे हैं और जो चुप है उसे भी देख रहे हैं। इस दौरान सांसद ने सोनम वांगचुक का हाल-चाल भी जाना।




