वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक में स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
बिजनौर, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिजनौर की पूर्व अध्यक्ष स्व. शिवराम शर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में
वैद्य ठाकुर सिंह सोलंकी ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
रविवार को नई बस्ती में आयोजित बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र और ओम प्रार्थना के सामूहिक पाठ से हुई। बैठक में सदस्यों ने अपने विचार और संस्मरण साझा किए तथा कविता पाठ भी किया। बैठक में सदस्यों ने चार सितंबर को होने वाली कृष्ण जन्माष्टमी की एक-दूसरे को और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन अग्रिम रूप से मनाया गया। सदस्यों ने पर्व को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।
परिषद अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता व दिनेश चंद्र शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में
सेवानिवृत्त जिला जज लेखा सिंह, राजीव कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, हीरा देवी, सुशीला देवी, आदेश कुमारी शर्मा, बीआर मेहरा, सोम प्रकाश शर्मा, कौशल किशोर वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।




