bijnoruttar pradesh
वाहन चेकिंग को सड़क पर उतरे एएसपी सिटी
गंगा बैराज चौकी पर एएसपी सिटी ने की वाहन चेकिंग, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
बिजनौर, संवाददाता। एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा बैराज चौकी पर स्वंय सड़क पर उतर कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने चेकिंग के दौरान वाहनों की गहन जांच कराई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
बुधवार को एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए है।




