क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण चौधरी की कार्यकारिणी ने ली शपथ
धामपुरI क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को पूर्व बार अध्यक्ष राजीव चौहान, शुभम चौधरी एडवोकेट, पूर्व सचिव नरदेव सिंह, प्रमोद कौशिक, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, रमेश सैनी, संजय सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के संगठनात्मक कार्यों का प्रभाव पूरे जिले में पड़ता है। जिला बार एसोसिएशन हमेशा क्षेत्रीय बार एसोसिएशनों को साथ लेकर कार्य करती है। क्षेत्रीय बार से जुड़ी कोई समस्या जिला स्तर पर पहुंचने पर उसके समाधान के लिए जिला बार एसोसिएशन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहती है। बिजनौर से पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि धामपुर के बार संगठन को जब भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अधिवक्ता हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।
जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के पूर्व महासचिव नरदेव सिंह एडवोकेट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफल रहने की कामना की। वहीं संजय कुमार, पूर्व महासचिव ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष के प्रतिनिधि शुभम चौधरी एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना जाना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के विद्वान वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिवक्ताओं की आवाज न्याय व्यवस्था का मजबूत स्तंभ है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण चौधरी एडवोकेट तथा महासचिव प्रशांत कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनके साथ अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विवेक राज सोनी, गजेंद्र सिंह, आमिर अंसारी, शाहनवाज़ अंसारी, संजय चौधरी, डॉ. एनपी सिंह, सन्तोष राजपूत सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।




