सीरत के प्रोग्राम की सफलता को विचार विमर्श किया
धाम्पुरI जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे आने वाले दिनों मे इस्लाम मे पैगंबर की सीरत के प्रोग्राम की कामयाबी के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जने वाले अभियान की सफलता पर भी ज़ोर दिया गया।
मोहल्ला नेज़ो सराय पहाड़ी दरवाज़ा स्थित मास्टर उबेदुर्रहमान के आवास पर आयोजित जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला महासचिव शहर इमाम मुफ़्ती मोहम्मद कमर कासमी ने कहा कि मुसलमानो को मज़हबे इस्लाम के पैगंबर की सीरतो को अपनाकर अमल करना चाहिए। इसी से अपने मज़हबी तहज़ीब को ज़िंदगी के अमल मे लाया जा सके। उन्होंने मुसलमानो ओर खासकर नई पीढ़ी से होटलों ओर ढाबों पर बैठकर चाय की आड़ मे किये जाने वाले नशे की लत से बचने का आह्वान किया। इस मोके पर मुफ़्ती इफ्तेखारुल हसन, मौलाना मरगुबुर्रहमान, मौलाना इदरीस, फैज़ान अंसारी, मौलाना अब्दुल रज़्ज़ाक़, हाजी नसीम अहमद, हफ़िज़ूररहमान, मौलाना नाज़िर, मुफ्ति आदिल आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हाजी आफ़ाक़ ने की व संचालन मुफ़्ती इफ्तेखुरुल हसन ने किया। अंत मे मुल्क की तरक्की ओर खुशहाली, अमनो अमान के लिए दुआ कराई।




