बीआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को किया सम्मानित
ठेकेदारों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा: संजय त्यागी
मेरठ/गाजियाबाद। बाईपास स्थित होटल दोआब विला में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर संजय कुमार त्यागी को बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (बीएआई) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेरठ एवं गाजियाबाद जनपद के अनेक गणमान्य संविदाकार एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री


संजय कुमार त्यागी को संगठन की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी समारोह में बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान बोर्ड आॅफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में संजय कुमार त्यागी ने कहा कि वर्तमान में खनन विभाग द्वारा ठेकेदारों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रवन्ना (ट्रांसिट पास) से संबंधित अनावश्यक बाध्यताओं के कारण ठेकेदारों को रॉयल्टी की राशि का छह गुना तक जुमार्ना (पेनल्टी) भुगतना पड़ रहा है, जिससे निर्माण कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन प्रेषित किया गया है, जिसमें ठेकेदारों के इस अनावश्यक उत्पीड़न को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त खनन विभाग के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भी विस्तृत प्रत्यावेदन भेजा गया है। श्री त्यागी ने कहा कि यदि शीघ्र ही इस विषय पर सकारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया की ओर से इस मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ठेकेदारों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव संघर्षरत रहेंगे। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण संचालन कुमारी वर्षा ने अपनी संगीतबद्ध प्रस्तुति के साथ किया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की। कार्यक्रम में गाजियाबाद से दिनेश शर्मा, नवीन गर्ग, अंकुर गोयल, विपिन गर्ग, कृष्ण पाल चौधरी, तेजपाल सिंह त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, सतीश कसाना, श्री संजय शुक्ला (सुल्तानपुर), केपीएस त्यागी, सुनील गर्ग, अरुण त्यागी, सुनील राठी, अक्षय त्यागी, विकास त्यागी, अर्जुन त्यागी, गौरव त्याग, परम कुमार, सचिन जैन, बिजेंद्र कुमार, अनिल समानिया तथा जगत सिंह सहित अनेक गणमान्य संविदाकार उपस्थित रहे।
मेरठ से ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मेरठ से मदन सिंह चौधरी, ठाकुर हरेंद्र सिंह, नवनीत त्यागी, विनयपाल सिंह, एनके त्यागी, मनोज धामा, संजीव त्यागी ‘टीटू’, विकास चौधरी,अनुज त्यागी, सोनू त्यागी, विनीत चौहान, मुकेश चौहान, अरुण सिंह, विनीत त्यागी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।




