एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘दीक्षारंभ 2026-27’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत
गाजियाबाद। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में नए इंजीनियरिंग, कंप्यूटर अनुप्रयोग, वास्तुकला, होटल प्रबंधन एवं विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार से ‘दीक्षारंभ 2026-27’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत एस.सी. गुप्ता ऑडिटोरियम में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो-चांसलर (अकादमिक) विमल कुमार शर्मा का प्रो-चांसलर (प्रशासन) पीयूष श्रीवास्तव एवं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने स्वागत संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का केंद्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, सोच और नेतृत्व क्षमता के विकास का मंच भी है। इसके बाद कुलसचिव डॉ. राजीव रतन ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि प्रो-चांसलर (अकादमिक) विमल कुमार शर्मा, प्रो-चांसलर (प्रशासन) पीयूष श्रीवास्तव, प्रो-चांसलर नितिन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अखिल अग्रवाल तथा चांसलर एवं चेयरमैन श्री महेंद्र अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के मूल्यों, अनुशासन और नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली के बारे में बताया। अंत में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसईटी) के निदेशक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। दूसरे सत्र में विभिन्न स्कूलों में ओरिएंटेशन आयोजित किया गया। आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों और कैंपस टूर के माध्यम से उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रमीय वातावरण से भी परिचित कराया गया।




