अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर 56 वर्ष पुराने मिले दोस्तों ने खुशियां बांटी
बरेली। सिविल लाइन्स स्थित डाक्टर कालोनी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस का एक कार्यक्रम मानव सेवा क्लब द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें 55-56 वर्ष पहले के 30 से ज्यादा मित्र इकट्ठा हुए जिन्होंने एक-दूसरे से मिलकर हाल-चाल लिए गीत-गज़लें सुनाईं और खुशियां बांटी। सबका मन प्रसन्न हो गया पुराने दोस्तों से मिलकर। इसमें महिलाएं भी रहीं। इकठ्ठा होने वाले मित्रों में इं.के.बी.अग्रवाल,सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, राजेश सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना,प्रकाश चंद्र, इं.डी.डी.शर्मा,अरुणा सिन्हा,सुनील शर्मा,जितेंद्र सक्सेना,मधु वर्मा,सत्येन्द्र सक्सेना, नरेश मलिक,ए.एस-अग्रवाल,अनिल सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुधीर मोहन,डा.अतुल वर्मा,डा. एम.एम.अग्रवाल, डा.अजय गुप्ता,इं.ए.एल.गुप्ता,मुकेश सक्सेना, मंजू लता सहित अन्य लोग भी रहे।




