bareillyuttar pradeshराजनीति

बरेली कैंट से आजाद समाज पार्टी ने

अच्छन अंसारी पर जताया भरोसा, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बरेली। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के शीर्ष नेतृत्व ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बरेली की 125 कैंट विधानसभा से प्रदेश उपाधयक्ष एडवोकेट अच्छन अंसारी को प्रभारी/संभावित प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा के बाद बरेली के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अच्छन अंसारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक जमीनी और संघर्षशील नेता पर भरोसा जताया है। सभी अधिवक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में तन, मन और धन से अच्छन अंसारी का सहयोग करने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अच्छन अंसारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे कैंट विधानसभा की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में एड. राजकमल पाल, एड. प्रदीप मौर्य, अमित पाल, केशव चंद्र मौर्य, बी.पी. बौद्ध, विजय कश्यप, अनिल यादव, नेत्रपाल सिंह, विनोद गंगवार, जोगराज मौर्य, कपिल रतन, प्रताप सिंह, आकाश सागर, नसीम सैफी, मोहम्मद रिजवान, शकील खान, सरताज आलम, जॉनी शर्मा, शमा परवीन अल्वी, नीलोफर अंसारी, शिखा गौतम, सबा अंसारी, शिवम गंगवार, राजेश मौर्य, बासित हुसैन, शाकिर हुसैन शेरवानी, नाजिम अंसारी, शोएब अंसारी, जीशान अंसारी, अजहर अंसारी, विनोद पाल, आरिफ अंसारी, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, इंद्रजीत गौतम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button