bijnoruttar pradesh
बीएसएनएल में एआईजीईटीओए की जिला कार्यकारिणी गठित
बिजनौर, संवाददाता। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) परिसर में रविवार को ऑल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर्स एंड टेलीकॉम ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईजीईटीओए) की जिला इकाई की आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी गठित की गई।
चुनाव में अभय गर्ग जिलाध्यक्ष, सुजीत कुमार जिला सचिव, वरुण कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष, गौरव मीणा उपाध्यक्ष, निपेन्द्र कुमार अतिरिक्त जिला सचिव प्रथम, विनीत राजपूत जिला सचिव द्वितीय तथा अजय विश्वकर्मा जिला सचिव तृतीय चुना गया।
चुनाव बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव सुजीत कुमार ने की।




