bareillyuttar pradesh

गुरु पूर्णिमा पर 13 शिक्षकों का सम्मान

गुरु एन.एल. शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान से हुए अलंकृत

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती इंटर कॉलेज में ‘गुरु एन.एल. शर्मा स्मृति शिक्षा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 13 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, प्रदीप पटेल, प्रीति पाल, मधु मिश्रा, ईश्वर देवी, पारुल मिश्रा, रावेंद्र मिश्र, कमल किशोर, रीत राम प्रजापति, नत्थू लाल, विमलेश, मुकेश चंद्र और अनुराग अवस्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद पागरानी रहे। उन्होंने सुरेश बाबू मिश्रा, क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना के साथ मिलकर शिक्षकों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।
समारोह का शुभारंभ अरुणा सिन्हा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की, जबकि संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आशीष सक्सेना, मंजू लता, सुनील शर्मा, निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, अनिल सक्सेना, डॉ. शिफालिका, बीना रस्तोगी, बिपिन गर्ग, डी.डी. शर्मा, रीतेश साहनी, गंगा राम पाल, जितेंद्र सक्सेना, राम नारायण मेहरोत्रा, विनीता मेहरोत्रा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button