आरजी इंटर कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता अयोजित
एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को किया जागरूक
मेरठ। आरजी इंटर कॉलेज में युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से युवा उत्सव (यूथ फेस्ट) कार्यक्रम के अंतर्गत रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेरठ जनपद के 16 विद्यालयों/कॉलेजों की कक्षा 8, 9 एवं 11 के कुल 74 (37 टीम) छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आर.जी. इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजू रानी एवं एसएसके नोडल अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में दिशा क्लस्टर मेरठ के सीपीएम सचिन कुमार, सीएसओ डॉ. कुलदीप कुमार, डीएमडीओ बृजेश कुमार शर्मा तथा अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में डी.एन. इंटर कॉलेज के कक्षा-11 के भानु चौधरी एवं अरीब मुनीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एन.ए.एस. इंटर कॉलेज के कक्षा-9 के फहीम एवं कार्तिकेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जी.जी.आई.सी., हापुड़ रोड, मेरठ की कक्षा-11 की जीनत एवं इंशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गौतम इंटर कॉलेज की कक्षा-11 की वंदना एवं कंचन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन अमृता चौधरी द्वारा प्रभावी एवं सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, मेरठ के प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह, ओआरडब्ल्यू दीपांकर, टीआई (एनजीओ) ग्रामीण विकास संस्थान, जे.एन. बाल निकुंज, वन स्टॉप सेंटर की टीजी एवं बीपी टीम के सेंटर मैनेजर अमन सिंह तथा मोहम्मद इरफान अली का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश देने के साथ किया गया।



