Ghaziabaduttar pradeshकैम्पस

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: धर्मेश तोमर

गाजियाबाद। गांव (डिडवारी) उर्फ चितौड़ा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर मौजूद रहे। उनके अलावा चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता राष्ट्रीय लोकदल जितेंद्र सिंह पूर्व जिला महामंत्री भाजपा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह यादव भी इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलावर सिंह ने की और संचालन शिक्षाविदित पूनम शर्मा ने किया। विधायक धर्मेश तोमर जी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे। चैयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद प्रधान, अरुण प्रधान, तसव्वर प्रधान, मंडल अध्यक्ष जलालाबाद नीरज सिंह, देविंदर सांगवान मंडल मंत्री, पूर्व प्रधान अजीत सिंह, पूर्व प्रधान सुंदरपाल सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप मुखिया, पूर्व प्रधान ब्रजपाल सिंह, डायरेक्टर इंद्रपाल सिंह, ओमकार मुखिया, हरिंदर फौजी, सुशील कुमार, ऋषिपाल सिंह, मनोज कुमार, उदेश कुमार, समरजीत सिंह, समीर चौधरी, सुरिंदर सिंह, योगिंदर सिंह, विनीत कुमार, जुगंदर सिंह, सोनपाल सिंह, नीरज सिंह, नरेन्द्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रजापुर कविता चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button