Ghaziabaduttar pradesh

युवाओं की आवाज़ के आगे झुकी सत्ता: गुलाब यादव

जंतर-मंतर आंदोलन को बताया लोकतंत्र की जीत, डिंपल यादव की संवेदनशीलता और अखिलेश यादव के समर्थन की सराहना

गाजियाबाद (आप अभीतक)। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गुलाब यादव ने कहा है कि जब-जब देश में तानाशाही प्रवृत्तियां हावी होंगी, तब-तब युवा लोकतांत्रिक तरीके से उसके खिलाफ नेतृत्व करते हुए अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं द्वारा लोकतांत्रिक सुधारों तथा अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाया गया आंदोलन लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है

दैनिक ‘आप अभीतक’ के समाचार संपादक लायक हुसैन से बातचीत में गुलाब यादव ने कहा कि देश का भविष्य उसके युवा और विद्यार्थी हैं। जब उन्हीं के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे, तब पूरे देश की संवेदनाएं उनके साथ खड़ी हो गईं। उन्होंने कहा कि आखिरकार जनदबाव और लोकतांत्रिक संघर्ष के चलते सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास करना पड़ा।
गुलाब यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़े होकर उनके संघर्ष को नैतिक समर्थन दिया। उन्होंने विशेष रूप से डिंपल यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान घायल और पीड़ित छात्रों की जिस आत्मीयता से उन्होंने सेवा की, वह एक मां और बहन जैसी संवेदनशीलता का उदाहरण है। ऐसे कठिन समय में उनका मानवीय व्यवहार समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसे सुनना और समस्याओं का संवैधानिक समाधान निकालना ही किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है। युवाओं की उम्मीदों, अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से निर्णय लेना समय की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button